टिहरी : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल..

0
Truck fell into deep ditch

Accident: Truck fell into deep ditch : श्रीनगर से ऋषिकेश सामान ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा बीती रात देवप्रयाग से 6-7 किमी आगे हुआ जहाँ एक ट्रक खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने घायल चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था।

ये भी पढिए : उत्तरकाशी : सिलक्यारा सुरंग के साथ एक और सुरंग में पानी का रिसाव बन रहा ग्रामीणों की परेशानी का कारण..

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस | Truck fell into deep ditch

बता दे कि ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें वाहन चालक ही मौजूद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने घायल चालक को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं घायल चालक का नाम दीप चन्द उम्र 24 साल पुत्र सुग्रीव गोस्वामी, ग्राम- सुंदरपुर खालसा अंबेडकर नगर, थाना, जहांगीरगंज,यूपी बताया जा रहा है। जिसे गया, जिसके बाद 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढिए : हल्द्वानी : मेंहदी कार्यक्रम में पड़ोसी का दूल्हे के जीजा पर खुखरी से हमला, दो लोग घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X