पिथौरागढ़ हादसाः सेना के 2 जवान सहित 10 की मौत, छुट्टी पर घर आए थे जवान। CM धामी ने जताया दुःख..

0

खबर अपडेटः उत्तराखंड में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में नायब तहसीलदार ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी बागेश्वर जिले के शामा, कपकोट निवासी है। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के दो जवानों और पोस्टमास्टर की भी मौत हुई है। बागेश्वर जिले की सीमांत उप तहसील शामा से मुनस्यारी के होकरा मंदिर में पूजा में शामिल होने के लिए जा रहा यात्रियों से भरा वाहन संख्या UK02TA-0845 होकरा गोदाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा नदी किनारे लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में समा गया था। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

यह भी पढ़ेंः टिहरी में गुलदार का आतंक, महिला पर किया हमला। गांव में दहशत का माहौल.. देखें भयावह वीडियो..

दुर्घटना का कारण सड़क पर गड्ढा बताया जा रहा है। उसे बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। नायब तहसीलदार चन्द्र प्रकाश ने बताया कि सभी मृतक एक ही गांव के है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि इस दुर्घटना में दो आर्मी रिटायर्ड और दो जवान जो छुट्टी पर घर आए हुए थे उनकी भी मौत हुई है। शंकर सिंह और सुंदर सिंह दोनों सेना में सेवारत है। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और धर्म सिंह पुत्र पदम सिंह आर्मी से रिटायर है। वहीं दान सिंह पुत्र मंगल सिंह शामा पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर है।

यह भी पढ़ेंः PM MODI ने बढ़ाया अमेरिका में उत्तराखंड का मान, बाइडन दंपती को दिया देवभूमि का ये खास उपहार..

मृतकों का विवरण
1- 64 वर्षीय किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
2- 69 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Ex Army)
3- 58 वर्षीय (क्षेत्र पंचायत सदस्य) कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Ex Army)
4- 24 वर्षीय निशा पत्नी उमेश सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
5- 28 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
6- 42 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Army on Duty)
7- 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, (चालक) भनार, कपकोट
8- 37 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह, शामा, बागेश्वर (Army on Duty)
9- 64 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह, भनार, बागेश्वर
10- 52 वर्षीय दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, भनार, बागेश्वर

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा। मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोगों की मौत और 2 घायल..

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
होकरा के पास हुई वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ। ॐ शांति: शांति: शांति। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, डॉ. रणजीत सिंह धर्मसत्तू, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

यह भी पढ़ेंः नैनीताल में पर्यटकों व नाव चालकों के बीच हुआ विवाद, जमकर चले चप्पू। वीडियो वायरल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X