मौसम विभाग की चेतावनी.. 6 जनपदों में रेड तो अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह..

0
Hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

Hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः पिथौरागढ़ हादसाः सेना के 2 जवान सहित 10 की मौत, छुट्टी पर घर आए थे जवान। CM धामी ने जताया दुःख..

वहीं, शनिवार से सोमवार तक प्रदेश में मौसम को लेकर रेड अलर्ट है। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आपदा की आशंका के चलते संबंधित जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेंः PM MODI ने बढ़ाया अमेरिका में उत्तराखंड का मान, बाइडन दंपती को दिया देवभूमि का ये खास उपहार..

प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी इस भर्ती घोटाले पर हुए सख्त, एक्शन की तैयारी। कई अफसरों की भूमिका पर भी उठे सवाल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X