पर्यटकों के लिए 1 जून को खोल दी जाएगी फूलों की घाटी..

0
Uttarakhand-Valley-of-Flowers-Hillvani

Uttarakhand-Valley-of-Flowers-Hillvani

Valley of Flowers to open to tourists on June : विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष 1 जून को खोल दी जाएगी। बता दे नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है।पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है।

यह भी पढ़िए : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर ..

विदेशी नागरिकों के लिए 800 ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित | Valley of Flowers to open to tourists on June

उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया, घाटी में पहला दल घांघरिया से 1 जून को रवाना किया जाएगा। दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। बताया, यहां के लोगों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित है। घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़िए : Ayushman Bharat yojana : उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में एक भी निजी अस्पताल आयुष्मान के लिए पंजीकृत नही..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X