उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द 12 सौ पदों को भरा जाएगा, शुरू कर लें भर्ती की तैयारी..

0
Hillvani-Job-Uttarakhand

Hillvani-Job-Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द 1,200 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचरों के पदों पर होगी। इसको लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सचिव को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अटल उत्कृष्ट योजना के दूसरे चरण में शामिल स्कूलों की सूची जारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 135 और स्कूलों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों का रुख बढ़ा है। इस साल 56,172 छात्र संख्या की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: सैनिक दीपावली मेले का हुआ समापन, बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे विजयपाल सजवाण..

यह भी पढ़ें: Health Tips: सुबह खाली पेट खाएं एक आंवला, होंगे चमत्कारी फायदे। पढ़ें सब कुछ..

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। स्थाई नियुक्ति को लेकर लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजे जा रहे हैं। जब तक स्थाई नियुक्तियां नहीं हो जाती तब तक गेस्ट टीचरों के माध्यम से शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, माध्यमिक स्कूलों में गेस्ट टीचरों के 4,500 पदों पर नियुक्ति करने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मिली है। जिसमें से 3,300 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। बाकी 1,200 नियुक्तियां जल्द की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षक मिल सके इसके लिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हादसा: गंगा के तेज बहाव के चपेट में आई बेटी, पिता नानी बचाने कूदे, 1 का शव बरामद 2 लापता..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X