बैठक: UKD का चुनाव में मुख्य मुद्दा होगा बेरोजगारी, 22 राजनीतिक प्रस्ताव किए पारित..

0

देहरादून: आज उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सर्किट हाउस देहरादून में आयोजित की गई थी। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी ने बताया कि उत्तराखंड में बेरोजगारी भयानक रूप ले रही है। राज्य के युवा आज अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है। युवाओं को रोजगार दिलाना उक्रांद की पहली प्राथमिकता है, आगामी चुनाव का बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। सशक्त भू कानून जल्द बनाया जाए, देवस्थानम बोर्ड को खत्म कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाय। केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने दल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए हरीश चन्द्र पाठक और सुरेंद्र कुकरेती को दल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है तथा साथ ही ललित बिष्ट को केन्द्रीय चुनाव प्रभारी बनाया है।

Read More- उत्तराखंड: 2 महिला और 1 युवती की अलग-अलग कारणों से मौत, 1 का शव मिला क्षत-विक्षत..

उक्रांद संरक्षक त्रिवेन्द्र पंवार ने कहा कि उक्रांद ने इस राज्य को विचार दिया, बनाया और अब उक्रांद ही इस राज्य को बचा सकता है। संरक्षक नारायण सिंह जंतवाल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव को घोर विरोध किया। पंतनगर विश्वविद्यालय ने पूरे देश को हरित क्रांति प्रदान करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। राज्य के युवाओं के लिये यह विश्वविद्यालय राज्य के अधीन रहना चाहिए। केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला ने दल के वित्तीय प्रबन्धन तथा दल की आईटी क्षेत्र को मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।

Read More- भूकंप: उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, लोग घरों से निकले बाहर ..

केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने, सशक्त भू कानून, गैरसैंण स्थायी राजधानी, स्थायी निवास 1950 को आधार माना जाए, सही परिसम्पत्तियों का बंटवारा, सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने, पन्तनगर विश्वविद्यालय को पूर्ववत रखने, सदस्यता अभियान चलाने, उपनल या अन्य अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, आशा कार्यकत्रियों व भोजनमाताओं को उचित मानदेय, राज्य में स्थापित कम्पनियों में राज्य के स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षतिज आरक्षण, पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हटाये गए 300 संविदाकर्मियों की विभाग  पुनः बहाली आदि 22 राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए।

Read More- एनएसओ सर्वे रिपोर्ट: 10वें नंबर पर उत्तराखंड, इन मुद्दों पर गरमाई राजनीति..

उक्रांद प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि आज रुड़की से जानेमाने एनआरआई व आईआईटीएन एच के सिंह, डॉ. महेश भंडारी, श्रीमती ज्योति ओली, अतुल बेंजवाल व तेजप्रकाश नौटियाल जी सहित कई युवाओं को केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी जी ने दल की सदस्यता प्रदान की। बैठक में संरक्षक बीडी रतूडी, सुरेंद्र कुकरेती, चंद्रशेखर कापडी, कोषाध्यक्ष मोहन काल, शिवानन्द चमोली, ब्रह्मानन्द डालाकोटी, जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, अरुण शाह, राजेन्द्र नौटियाल, पान सिंह रावत, आनन्द सिंह असगोला, कुंदन बिष्ठ, देवेन्द्र चमोली, दीपक रावत, समीर मुंडेपी, कमलकान्त, हेमन्त नेगी आदि मौजूद रहे।

Read More- हौसला: पहाड़ का घमंड किया चकनाचूर, काट डाली 2KM रोड। बने उत्तराखंड के मांझी..

Read More- उत्तराखंड: 21 सितंबर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, पढ़ें नियम और शर्तें..

Read More- Health Tips: ये हैं Vitamin D की कमी के संकेत, न करें नजरअंदाज। इन 5 चीजों का करें सेवन..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X