उत्तराखंड: 2 महिला और 1 युवती की अलग-अलग कारणों से मौत, 1 का शव मिला क्षत-विक्षत..

0
Hillvani-Deadbody-Uttarakhand

Hillvani-Deadbody-Uttarakhand

उत्तराखंड: प्रदेश में आज अलग अलग घटनाओं में 2 महिलाओं और एक युवती की मौत की खबर सामने आ रही है। जिसमें पहला मामला अल्मोड़ा के रानीखेत का है जहां एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ऊणी महादेव सड़क मार्ग पर मिला है। जानकारी के मुताबिक जंगली जानवर द्वारा महिला का शरीर क्षत-विक्षत किया गया था। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीण दहशत के साए में जी रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वृद्ध महिला शनिवार शाम दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। शव की शिनाख्त ग्राम पीपली निवासी ताड़ीखेत की नंदी देवी(86) पत्नी डोल सिंह के रूप में हुई। सूचना पर ग्रामीण, प्रधान देवेंद्र पांडे, तहसीलदार और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टि से महिला की मौत गुलदार द्वारा की गई प्रतीत हो रही है।

Read More- भूकंप: उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, लोग घरों से निकले बाहर ..

दूसरा मामला पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के समीप नयार नदी में डूबने से एक मंदबुद्धि महिला की मौत हो गई। बताया गया कि इससे पहले भी महिला ने नदी में आत्महत्या करने का प्रयास किया, किंतु उसे वहां मौजूद लोगों द्वारा बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की बताई जा रही है। महिला नदी किनारे पहुंची और छलांग लगा दी। वहां मौजूद युवकों ने महिला को नयार नदी से बाहर निकाला। 108 आपातकालीन में फोन किया गया, वाहन मौके पर पहुंचा। किंतु उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। सतपुली पुलिस ने महिला के शव को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया है और राजस्व पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

Read More- एनएसओ सर्वे रिपोर्ट: 10वें नंबर पर उत्तराखंड, इन मुद्दों पर गरमाई राजनीति..

वहीं तीसरी घटना नैनीताल जनपद के तल्लीताल की है जहां एक गेस्ट हाउस में 29 वर्षीय युवती की विशाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हुई। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल थाना पुलिस को शनिवार रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि एक निजी गेस्ट हाउस में एक युवती ने किसी विशाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को गंभीर स्थिति में बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती ने लगभग साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। युवती की पहचान शालू अधिकारी, शिवपुर, खानपुर पश्चिम, उधमसिंहनगर हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवती शनिवार शाम को ही लॉज में आकर रुकी थी।

Read More- हौसला: पहाड़ का घमंड किया चकनाचूर, काट डाली 2KM रोड। बने उत्तराखंड के मांझी..

Read More- Health Tips: ये हैं Vitamin D की कमी के संकेत, न करें नजरअंदाज। इन 5 चीजों का करें सेवन..

Read More- उत्तराखंड: 21 सितंबर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, पढ़ें नियम और शर्तें..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X