Tilu Rauteli Awards: सरकार ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई, अब मिलेंगे इतने हजार। महिलाएं आज होंगी सम्मानित..

0
Teelu-Rauteli-Web-Story-Hillvani-Uttarakhand

Teelu-Rauteli-Web-Story-Hillvani-Uttarakhand

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न क्षेत्र कम करने वाली महिलाओं को दिया जाने वाला तीलू रौतेली पुरस्कार आज मंगलवार को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली पुरस्कार से 13 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। उत्तराखंड में हर साल दिया जाने वाला तीलू रौतेली पुरस्कार इस बार 13 महिलाओं को दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली इन 13 महिलाओं का चयन लंबी प्रक्रिया के बाद किया गया है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आयोजित होने वाले पुरस्कार कार्यक्रम में इन सभी महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके तहत विभिन्न जिलों में महिलाओं का चयन किया गया है। इनमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा, नीलिमा राय का भी चयन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका, यहां स्कूलों में रहेगी छुट्टी..

उत्तराखंड सरकार ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई
उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देहरादून में सर्वे चौक स्थित सभागार में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीं, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः इस धाम में ड्रेस कोड लागू। अमर्यादित वस्त्रों में नहीं मिलेगा प्रवेश, फोटो खिंचने पर भी लगा बैन..

तीलू रौतेली पुरस्कार 2022-23 लिए चयन
जिनका चयन तीलू रौतेली पुरस्कार 2022-23 के लिए किया गया है उसमें अल्मोड़ा से गरिमा जोशी, चमोली से मानसी नेगी, मोहिनी कोरंगा, शांभवी मुरारी, अमीषा चौहान, दिव्या भारद्वाज, मंजू पांडे, नूतन पंत, निवेदिता कार्की, प्रीति, हिमानी, नीलिमा राय और ममता का नाम शामिल हैं। इस बार अधिकतर सम्मानित होने वाली महिलाएं खेल क्षेत्र से चुनी गई हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में “यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत होगी चिकित्सकों की भर्ती, स्वास्थ्य सचिव ने कहा..

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन
इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इस बार सम्मानित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है। नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट ,नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल ,राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू , राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी संसद सदस्यता प्रकरण.. BJP को फायदा या नुकसान, विपक्ष को मिली कितनी मजबूती?

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X