Vitamins for Eyes: आंखों की रोशनी हो रही है कम तो आपके लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स। पढ़ें..

0

Vitamins for Eyes: आंखें हमारे शरीर के मुख्य अंगों में से एक है। इसे स्वस्थ रखने के लिए कई अलग-अलग तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों में कई तरह की परेशानी होने की संभावना होती है। इसके अलावा विभिन्न कारकों और स्थितियों की वजह से भी आंखों की समस्याएं हो सकती हैं। इन कारणों में शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी शामिल है। खासतौर पर हमरा शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं आंखों के लिए जरूरी विटामिन्स के बारे में…

आंखों के लिए जरूरी विटामिन्स
1. विटामिन ए: आंखों के लिए विटामिन एक बहुत ही जरूरी माना जाता है। यह आंखों की कॉर्निया को स्वस्थ रखने में काफी असरदार हो सकता है। यह विटामिन रोडोप्सिन का एक मुख्य घटक भी है। यह एक ऐसा प्रोटीन है जिसकी वजह से कम रोशनी होने पर भी आपको दिखाई देती है। इसके अलावा विटामिन ए आंखों की ड्राईनेस को भी दूर करने में प्रभावी माना जाता है। शरीर में विटामिन ए की पूर्ति के लिए गाजर, पालक, ब्रोकली जैसे आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
2. विटामिन ई: आंखों के लिए विटामिन ई हेल्दी माना जाता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में प्रभावी होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स को कणों से आपको मुक्त रखता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रख सकता है। विटामिन ई की पूर्ति के लिए गेहूं के बीज, पालक, सूरजमुखी का तेल, एवोकाडो जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें। 

3. विटामिन सी: आंखों के लिए विटामिन सी बहुत ही जरूरी होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी आंखों को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचा सकता है। इसके अलावा, कोलेजन बनाने के लिए विटामिन सी बहुत ही जरूरी माना जाता है। यह हमारी आंखों की संरचना को बेहतर कर सकता है। साथ ही कॉर्निया को सुरक्षित रख सकता है। शरीर में विटामिन सी की पूर्ति के लिए खट्टे फल जैसे- मौसमी, आंवला, नींबू, संतरा जैसे आहार का सेवन करें। 
4. विटामिन B6, B9 और B12: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी कॉम्पलेक्स भी जरूरी होते हैं। विशेष रूप से विटामिन बी6, बी9 और बी12 आंखों को स्वस्थ रखने में असरदार साबित होते हैं। अगर आपको धुंधला दिखाई देता है, तो अपने आहार में इन विटामिंस के ग्रुप को जरूर शामिल करें। मछली, ओट्स, दही, दूध जैसे आहार का सेवन करें।

5. विटामिन बी3 यानी नियासिन: शरीर में नियासिन (विटामिन बी3) का मुख्य कार्य भोजन को ऊर्जा में बदलना है। यह हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है।  नियासिन ग्लूकोमा की रोकथाम में एक अहम भूमिका निभा सकता है। मशरुम, ब्रोकली, मछली जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें।
नोट: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में इन विटामिंस की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको आंखों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X