The doors of all three Dhams were opened with rituals

The doors of all three Dhams were opened with rituals : केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

ये भी पढ़िए : केदारनाथ धाम : 13 से 15 घंटे तक खुला रखा जाएगा मंदिर,1 घंटे में 1,400 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे दर्शन..

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई | The doors of all three Dhams were opened with rituals

केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे खुले। हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इस दौरान धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा केदार के जयकारों और सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

विधि विधान के साथ खोले गए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट | The doors of all three Dhams were opened with rituals

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मंदिर के रावल भीमांशंकर लिंग, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी की अगुवाई में कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह सात बजे कपाट खोले गए। मां यमुना की डोली धाम में पहुंचने के बाद सुबह 10.29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे विधि विधान से खुले। जिला प्रशासन के मुताबिक गंगोत्री धाम में पहले दिन 12 हजार से अधिक और यमुनोत्री धाम में 2500 श्रद्धालु पहुंचे।

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट मंत्रोचारण के साथ खोल दिए गए

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट मंत्रोचारण के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर तुंगनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते समय ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तुंगनाथ की उत्सव डोली चोपता से चल कर 10 बजे मंदिर पहुंची। 12 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए

धाम तीर्थयात्रियों की संख्या

केदारनाथ 19,61,025

बदरीनाथ 18,34,729

गंगोत्री 9,05,174

यमुनोत्री 7,35,244

हेमकुंड साहिब 1,77,463

कुल संख्या 56,13,635

ये भी पढ़िए : उत्तराखंड : वनाग्नि को रोकने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर कार्य कर रही धामी सरकार..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X