उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, गौरव पुरस्कार की भी होगी शुरुआत..

0


देहरादून: उत्तराखंड देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। जिसे पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां हिंदुओं के कई प्रमुख तीर्थ स्‍थान है। उत्तराखंड भगवान और प्रकृति दोनों के बहुत ही करीब है। देश की सबसे बड़ी नदी गंगा और यमुना का जन्‍म स्‍थान भी उत्तराखंड ही है। यह देश का पहला ऐसा राज्‍य है जहां पर हिंदी के बाद संस्‍कृत भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त है। उत्तराखंड खूबसूरत वादियों और नदियों से बसा हुआ है। उत्तराखंड आने वालों में पिछले कुछ सालों में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इतना ही नहीं कई लोग वहां पर आकर बसने भी लगे हैं। उत्तराखंड को अलग राज्‍य बनाने की मांग को लेकर सालों तक आंदोलन चला था। 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड अस्तित्व में आया था और देश का 27वां राज्‍य बना। कल उत्तराखंड का 21वां स्‍थापना दिवस है।

यह भी पढ़ें: केदारपुरी का विकास या भविष्य की नई आपदा…

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड गौरव महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह 9 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक कार्यक्रम होंगे। उत्तराखंड स्थापना दिवस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को सरकार उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित करेगी। जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नौ नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किया जाए।

यह भी पढ़ें: चुनावी हलचल: PM MODI और शाह की नवंबर में होंगी रैलियां, केंद्रीय मंत्री संभालेंगे इन सीटों पर मोर्चा..

21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नौ नवम्बर को सुबह पुलिस लाईन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस परेड आयोजित की जाएगी, परेड की सलामी राज्यपाल द्वारा ली जाएगी। परेड के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री का सम्बोधन होगा। आपको बता दें कि 9 नवंबर साल 2000 में उत्तराखंड का निर्माण हुआ था। उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी के काफी सारे जिलों को जोड़कर बनाया गया। इसके अलावा हिमालय माउंटेन रेंज के कुछ हिस्से को भी उत्तराखंड के निर्माण को बनाने में जोड़ा गया। इस साल 2021 में 21वां उत्तराखंड फाउंडेशन दिवस मनाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि पहले इसका नाम उत्तरांचल था, लेकिन 2007 में इसे बदल कर उत्तराखंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाला: आरोपी शरद व मल्लिका पंत को SIT ने किया गिरफ्तार, आज लाएंगे हरिद्वार..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X