चुनावी भ्रमण: प्रदेश के सबसे युवा प्रत्याशी से खास बातचीत, क्या चाहते हैं यहां के युवा और महिलाएं…

0

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चंद दिनों में चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें टिहरी गढ़वाल जिले की प्रताप नगर विधानसभा सीट अपने आप में खास है। यह विधानसभा सीट टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंह गुड्डू विधायक चुने गए थे। इस बार प्रतापनगर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। इस बार भाजपा से विजय सिंह गुड्डू, कांग्रेस से विक्रम सिंह नेगी और आम आदमी पार्टी से प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा प्रत्याशी सागर भंडारी मैदान में हैं। हिलवाणी ने बात की सागर भंडारी से….

प्रतापनगर विधानसभा। चुनावी भ्रमण। खास बातचीत। सबसे युवा प्रत्याशी। सागर भंडारी। Hillvani। उत्तराखंड.

प्रदेश का सबसे युवा प्रत्याशी
अगर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सागर भंडारी की बात करें तो यह विधानसभा में ही नहीं प्रदेश में सबसे युवा प्रत्याशी हैं। यह प्रतापनगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा से ही जुड़े रहे हैं। सागर भंडारी ने जनता की आवाज बनकर शासन प्रशासन के खिलाफ भी आदोंलन चलाए जिसमें क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने इनके साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इनके सामाजिक कार्यों को देखकर इनको प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी चुना। यहां की मातृशक्ति और युवा बढ़चढ़ कर सागर भंडारी को सहयोग कर रहे हैं और आश्रीवाद दे रहे हैं। विधानसभा का नतीजा क्या निकलेगा ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन सागर भंडारी अपनी छाप क्षेत्र में छोड़ चुके हैं जो उनको भविष्य में फायदा देगी। क्या चाहते हैं क्षेत्र युवा और महिलाएं…

प्रतापनगर विधानसभा। चुनावी भ्रमण। क्या चाहते हैं यहां के युवा और महिलाएं। Hillvani। उत्तराखंड…

प्रतापनगर विधानसभा सीट पर चुनावों के नतीजे
2002 में यहां पर पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार फूल सिंह बिष्ट विधायक चुने गए थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार विजय सिंह उर्फ गुड्डू पवार को हराया था।
2007 के विधानसभा चुनाव में विजय सिंह गुड्डू भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विधायक फूल सिंह को हराया था।
2012 विधानसभा चुनाव के आंकडे
2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रम सिंह नेगी विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के विधायक रहे विजय सिंह गुड्डू को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी को 12,315 वोट मिला था, जबकि भाजपा के विजय सिंह गुड्डू को 11,593 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग विधानसभा: क्या है जनता का मूड, क्या कहते हैं प्रत्याशी? देखें पूरी रिपोर्ट…

2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़े
2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंह गुड्डू विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के विधायक रहे विक्रम सिंह नेगी को हराया था। इस चुनाव में भाजपा के विजय सिंह गुड्डू को 15,058 वोट मिला था, जबकि कांग्रेस के विक्रम नेगी को 13,119 वोट मिला था। तीसरे नंबर पर इंडियन बिजनेस पार्टी के राजेश्वर प्रसाद को 5,594 वोट मिला था, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मुरारी लाल खंडेलवाल को 3,774 वोट मिला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टियों का वोट शेयर की बात करें तो भाजपा का वोट शेयर 36.93 प्रतिशत, कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 32.27 प्रतिशत, इंडियन बिजनेस पार्टी का वोट शेयर 13.72 प्रतिशत और निर्दलीय उम्मीदवार का वोट शेयर 9.26 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ क्षेत्र में नई सोच अलग मुहिम के तहत मनोज रावत ने किए कार्य…

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी भ्रमण के दौरान खास बातचीत….

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी से खास बातचीत..

यह भी पढ़ें: चुनावी भ्रमण: इस विधानसभा में हर चुनाव में बदला विधायक, क्या टूटेगा ये ट्रेंड?


Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X