मौसम अपडेट: पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के आसार, राज्य में तापमान अभी और गिरेगा..

0
Hillvani-Weather-Uttarakhand

उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी शृंखला के पश्चिम की तरफ के राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने जो ताज़ा अनुमान जारी किए हैं, उनके मुताबिक उत्तराखंड में खास तौर से आने वाले दिनों में बर्फबारी के पूरे आसार हैं। लगातार बढ़ रही ठंड के दौरान राज्य में तापमान अभी और गिरेगा। आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: IPS समेत कई अधिकारियों के तबादले, बदले कई जिलों के कप्तान। पढ़ें पूरी लिस्ट…

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बर्फबारी होने की संभावना 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर है।

यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं मिलेगी राहत..

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 18, 19 व 20 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है। वहीं दून में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 21.5 रहा, जो सामान्य था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री रहा। जो दून में पिछले आठ साल में दिसम्बर का सबसे कम तापमान भी रहा।

यह भी पढ़ें: आस्था: चालदा महासू महाराज खुद पहुंचते हैं भक्तों को दर्शन देने, 24 वर्ष में पूरा होता है यात्रा का क्रम। पढ़े अद्भुत यात्रा..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed