देखभाल: गलत खानपान से सर्दियों में जल्दी बीमार पड़तें हैं छोटे बच्चे, खिलाएं ये हेल्दी विंटर फूड्स..

0

सर्दियां आ चुकी हैं और साथ ही वायरल बीमारियां भी। इस मौसम में बड़ों से लेकर बच्चे सभी एक बार इंफेक्शन्स की चपेट में ज़रूर आते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू से काफी परेशान होते हैं। इसके लिए उनकी इम्यूनिटी मज़बूत करने की ज़रूरत होती है, ताकि वे ठंड में भी स्वस्थ रहें। अगर आपके भी छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें सर्दियों में ज़रूर ये हेल्दी फ़ूड खिलाएं। सब्ज़ियों से बना एक कप सूप सर्दियों के लिए बेहतरीन मील साबित होता है। टमाटर सूप का एक कप रिफ्रेशिंग होने के साथ आपको एनर्जी भी देता है। इसमें विटामिन-सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। आप पालक, ब्रोकली, मशरूम और चुकंदर का सूप बना सकते हैं। ये सभी सब्ज़ियां फाइबर, खनीज, विटामिन्स से भरपूर होती हैं, जो बच्चों के लिए बेहद हेल्दी साबित होंगी।

मेवे शरीर को रखते हैं गर्म: मेवों की तासीर भी गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसे ज़रूर खाना चाहिए। वे एक बच्चे के दैनिक पोषण के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों और विटामिन से भरे हुए हैं। काजू, किशमिश, अंजीर, बादाम, खजूर, पिस्ता, अखरोट और मूंगफली को अपने बच्चे के आहार में शामिल करने से उनका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होगा।
कीवी, संतरा और आंवला: कीवी, अमरूद और संतरा जैसे फल सर्दियों में बच्चों को ज़रूर खिलाने चाहिए। ये सभी फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का काम करता है। आंवला भी सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है, इसमें भी विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बच्चे इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर कैंडी के रूप में उन्हें दिया जा सकता है। इसके अलावा अंडे भी पोषण से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों के लिए अच्छा फूड ऑप्शन हैं।

रोजाना दो अंडे: अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और यह विंटर डाइट में भी होना चाहिए। आप बच्‍चों को ऑमलेट या उबला हुआ अंडा दे सकते हैं। इसमें कुछ सब्जियां भी डाल सकती हैं जिससे इसका पोषण भी बढ़ जाएगा।
आंवला: इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आंवला बहुत पौष्टिक है और इसे आप कैंडी के रूप में बच्‍चों को दे सकते हैं। यह इम्‍यूनिटी को बढ़ाता है जिससे जुकाम, फ्लू और खांसी से लड़ने में मदद मिलती है।
बादाम वाला दूध: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। अगर इसके साथ 3 से 4 बादाम ​पीसकर खिलाए जाए तो बच्चे के शरीर को गर्माहट मिलेगी। बादाम की तासीर गर्म होती है। साथ ही इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। इससे बच्चे की स्किन और बाल अच्छे होंगे। बादाम वाले दूध को और गुणकारी बनाने के लिए आप इसमें दो छोटी इलायची और चुटकी भर काली​ मिर्च उबालकर भी पिला सकते हैं। इससे बच्चे को ठंड नहीं लगेगी। साथ ही उसकी इम्यून पावर मजबूत बनेगी।

बच्चों के पसंद आता है गुड़: गुड़ प्राकृतिक तौर पर गर्म होता है, इसलिए सर्दी के मौसम में खासतौर पर भारतीय घरों में यह आपको मिल जाएगा। यह शरीर को खांसी, सर्दी और दूसरे तरह के संक्रमणों से बचाता है। खाना खाने के बाद गुड़ का छोटा सा टुकड़ा खाने से पाचन बेहतर होता है। आप इसे हल्दी दूध, लड्डू और चीनी की जगह खीर या चाय में इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
स्टीम्ड ब्रोकली: जाड़े के मौसम में ब्रोकली भी काफी फ्रेश आती है। गोभी जैसी दिखने वाली हरे रंग की ये सब्जी सेहत का खजाना होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए बच्चों के शारीरिक विकास के लिए यह बहुत सेहतमंद है। बच्चों को हल्की स्टीम की हुई ब्रोकली खाने में देनी चाहिए। आप बच्चे को रोटी के साथ ब्रोकली की सब्जी भी खिला सकते हैं। हालांकि इसमें तेल-मसाला न डालें, इससे पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। ब्रोकली खाने से इम्यून पावर भी बढ़ेगी। ये आंखों की रोशनी तेज करने में भी मदद करती है।

शकरकंदी: शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रेस्ट करने पर स्वादिष्ट लगती है। एक शकरकंदी में दिनभर के लिए पर्याप्त बीटा-केरोटीन और विटामिन-सी होता है। विटामिन-ए और सी के अलावा शकरकंदी में पोटैशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।
गाजर या बादाम का हलवा: देसी घी में बना हलवा न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि इससे शरीर को ताकत भी मिलती है। इसलिए सर्दियों में बच्चों को हफ्ते में एक बार बादाम या गाजर का हलवा खिलाना चाहिए। इसमें ​मौजूद विटामिन ए, ई और प्रोटीन समेत अन्य पोषक तत्व शरीर को ताकतवर बनाते हैं। इसे एक कंप्लीट मील माना जाता है। इसलिए बच्चों को ये सुबह नाश्ते या दोपहर के खाने में दिया जा सकता है। हलवे में मीठे के लिए चीनी का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह आप गुड़ या शहद का प्रयोग कर सकते हैं।

ठंड में बच्चों को ऐसे आहार देने से बचें
1- सर्दियों के मौसम में बच्चों को दही, चवाल नहीं खिलाना चाहिए।
2- बच्चों को तली हुए चीजों से दूर रखना चाहिए। क्योंकि छोटे बच्चों की पाचन क्रिया कमजोर होती है। इसकी जगह आप बच्चों को सेब का हल्वा, पनीर सैंडविच बनाकर खिला सकते हैं।
3- अगर किसी बच्चे को ग्लूटेन से एलर्जी है तो उसे ग्लूटेन वाले फूड देने से बचें।
नोट: जाड़े के मौसम में बच्चों के आहार में सीजनल चीजें शामिल करें। जिससे उन्हें सारे विटामिन्स मिल सके। इसके अलावा बच्चों को ऐसी चीजें खिलाएं जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करें। ठंड के दिनों में सब्जियां कई तरह की आती हैं इसलिए इन्हें सूप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X