सुनहरा मौकाः SIDBI में निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य जानकारियां..

0
SIDBI Grade A Recruitment. Hillvani News

SIDBI Grade A Recruitment. Hillvani News

SIDBI Grade A Recruitment 2023: स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2023 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/sidbioct23/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के जरिए असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2023 तक रखी गई है। इसमें ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Crime: महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, फैली सनसनी। नहीं हुई शिनाख्त..

भर्ती डिटेल्स। SIDBI Grade A Recruitment 2023
स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के जरिए 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद, ओबीसी के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति के लिए 8 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद आरक्षित हैं।
आवेदन शुल्क। SIDBI Grade A Recruitment 2023
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः VPDO Exam Fraud: इन तीन पूर्व अधिकारियों की मुशकिलें बढ़ी, हाईकोर्ट से जमानत खारिज..

आयु सीमा। SIDBI Grade A Recruitment 2023
स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 8 नवंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन। SIDBI Grade A Recruitment 2023

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः राष्ट्रपति की सुरक्षा में थी पुलिस, ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X