Shani 2024: 5 राशियों का पीछा नहीं छोड़ेंगे शनिदेव और इन की हो जाएगी बल्ले-बल्ले। न करें ये गलती..

0
Shani-Dev-Hillvani

Shani-Dev-Hillvani

Shani 2024: नए साल में भी शनिदेव लंबे समय तक कुछ राशियों पर अपनी टेढ़ी नजर बनाए रहेंगे। ऐसे में उनके सामने चुनौतियां आती रहेंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव न्याय के देवता हैं और ऐसा जरूरी नहीं कि सभी के साथ बुरा करते हैं। हालांकि, कर्म गलत होने पर इनका नकारात्मक प्रभाव दिखता है। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव की साढ़ेसाती एवं ढैय्या से 2024 में भी 5 राशियां प्रभावित होंगी। इन राशि के जातकों पर शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में मार्गी हैं। जब शनि मार्गी होते हैं तो उनका प्रभाव खास दिखता है।

यह भी पढ़ेंः प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने के लिए माँ गंगा की आरती कर प्रार्थना की..

इन 5 राशियों पर दिखेगा बुरा प्रभाव। Shani 2024
कर्क राशि: इस राशि वालों पर शनिदेव की ढैय्या साल 2024 के अंत तक रहेगी। इसकी वजह से कर्क राशि वालों को किसी भी जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। कर्क राशि के अष्टम में शनि गोचर कर रहे हैं। यह भाव मृत्यु का भी है। आपकी छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों पर भी शनिदेव की ढैय्या का प्रकोप साल 2024 के अंत तक रहेगा। इस दौरान उन्हें वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही भूमि-भवन वाहन को लेकर सचेत रहें। आनन-फानन में कोई बड़ा फैसला न करें। हनुमानजी की आराधना करते रहें।
मकर राशि: इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में साल 2024 में भी शनि का कड़ा रुख जातकों पर बना रहेगा। इस दौरान इन्हें किसी की भी सेवा करने से मना नहीं करना चाहिए। दान-पुण्य का काम आप जरूर करें। साथ हनुमानजी की भक्ति में भी कमी न करें।

यह भी पढ़ेंः केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की..

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती का मध्य चरण चलेगा। इस दौरान जातकों को शनि देव को खुश करने के लिए शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। किसी से भी लड़ाई-झगड़े या विवाद से दूर रहें।
मीन राशि: इस राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण जारी रहेगा। इस वजह से इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए इन्हें सावधान रहना होगा। हनुमानजी की सेवा करते रहें।
उपाय: इन 5 राशियों के जातकों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शनि का प्रभाव कम होगा।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Cyber City: प्रदेश में यहां बनेगी पहली साइबर सिटी, ये बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश..

इन 5 राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले। Shani 2024
मेष राशिः साल 2024 में शनि की स्थिति का मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों के जीवन में धन-समृद्धि का आगमन होगा। शनि की कृपा से धन, उच्च पद और सुख-सुविधाएं मिलेगी। मेष राशि के लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसरों की प्राप्त होगी। आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और प्रगति मिलेगी। शनि मेष राशि के जातकों को वित्तीय स्थिरता और मान-सम्मान में वृद्धि जैसे अनुकूल परिणाम उपलब्ध कराएंगे।
वृषभ राशिः साल 2024 में शनि उदित होकर वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ पहुचाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस राशि के व्‍यापारियों को शनि के इस गोचर से बड़ा मुनाफा मिलेगा। साल 2024 में शनि इस राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाले हैं। शनि के उदय होने के साथ ही आपके तरक्की के योग बनने लगेंगे। इन राशि के लोग नौकरी और व्‍यापार में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। अप्रत्‍याशित रूप से धन कमाने के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand: 41 जिंदगियां कैद, श्रमिक बोले- तुम काम कर भी रहे हो या झूठ बोल रहे हो… पढ़ें रेस्क्यू ऑपरेशन का पूरा अपडेट..

तुला राशिः 2024 में उदय होकर शनि तुला राशि वालों को शुभ परिणाम देंगे। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्‍यापारी अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगले साल आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। शनि की उदित अवस्था आपको धन, ऊंचा पद और प्रतिष्‍ठा दिलाएगी। शनि के उदय होने से तुला राशि वालों को बहुत लाभ मिलेगा। आप पैसों की बचत करने में सफल होंगे। इस राशि के लोग आप अपने काम और नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
धनु राशिः साल 2024 में शनि आपको करियर में बड़ी सफलता दिलाने वाले हैं। इस राशि के लोगों को किस्‍मत का भी साथ मिलेगा। आपके सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। अगले साल आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर के मामले में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों के नौकरी में बदलाव या स्‍थानांतरण के योग बनेंगे। शनि की उदित अवस्था आपको करियर में प्रगति कराएगी।

यह भी पढ़ेंः यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य.. SSP ने 2 चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर..

नोट- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं। hillvani.com किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X