मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा किया पेश…

0
Hillvani-CM-Dhami-Uttarakhand

Hillvani-CM-Dhami-Uttarakhand

उत्तराखंडः प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन राज्यपाल से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल के समक्ष प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर दावा पेश किया। 23 मार्च को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। बस अब यह देखना है कि मंत्रीमंडल में किन किन विधायकों को जगह मिलती है।

यह भी पढ़ेंः फिर से धामी: प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर धामी..

आपको बता दें आज विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई लेकिन वह खटीमा से चुनाव हार गए। लेकिन पार्टी आलाकमान ने इन तमाम चीजों को दरकिनार करते हुए धामी को फिर से प्रदेश की सत्ता की चाबी दी है।

ह भी पढ़ेंः क्या इस बार युवा और नए चेहरों से भरा होगा कैबिनेट? नहीं दिखेंगे कुछ पुराने चहरे..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X