उत्तराखंडः बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खुशियां मातम में हुई तब्दील। एक की मौत, 2 गंभीर घायल..

0
Vehicle accident in Uttarakhand. Hillvani News

Vehicle accident in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगतार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान में आए दिन हादसों में जाने जा रही हैं। वहीं सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दो व्यक्ति घायल हुए। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए,1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 29 तीर्थ यात्रियों थे सवार..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने चिराग बाफिला को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला पुत्र हरक सिंह बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएसआई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट, नीरज चंद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में ‘किंग’ बनी कांग्रेस, बीजेपी ने कबूल की ‘हार’। क्या बजरंग दल होगा बैन? सुनें क्या बोले राहुल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X