उत्तराखंड में फिर सियासी हलचल तेज! BJP हाईकमान ने सीएम, स्पीकर और अध्यक्ष को किया दिल्ली तलब..

0
Political movement intensifies again in Uttarakhand. Hillvani News

Political movement intensifies again in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से तलब किए जाने के बाद धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री धामी पार्टी के आला नेताओं को अपडेट दे सकते हैं। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था। इसी के बीच मुख्यमंत्री धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगाई है।

यह भी पढ़ेंः सीएम धामी का बड़ा फैसला। पड़ोसी राज्यों से आने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, जानें और क्या निर्देश दिए…

अचानक दिल्ली जाने पर सियासी हलचल तेज
भाजपा विधायकों के मंगलवार दोपहर को अचानक दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गईं हैं। धामी मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरों की छुट्टी करते हुए मंत्रियों के तीन खाली पदों को भरने की कोशिश होगी। हालांकि मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को वह अपडेट देंगे और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग का समय भी लिया। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से देहरादून का सियासी माहौल में सरगर्मी बढ़ गई। चर्चा चल रही है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल फेरबदल पर भी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः भर्तियों के लिए बनेगी सख्त नियमावली, युवाओं के साथ नहीं होने देंगे धोखा- मुख्यमंत्री

कुछ मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मिल सकता है मौका
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में बदलाव होना तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो धामी सरकार कुछ कैबिनेट मंत्रियों को हटाया जा सकता है और नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्रियों की परफॉरमेंस की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो धामी सरकार इसी मु्द्दों का आधार बनाते हुए कुछ एक्शन ले सकती है।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2022: जानें 9 दिनों तक क्या करें और क्या ना करें? मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं अलग-अलग भोग..

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचते ही केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मिनी प्रसाद योजना एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु तथा मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किये जाने हेतु राज्य सरकार प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़ेंः पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर! ऐसे जमा करा सकेंगे जीवित प्रमाण पत्र..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X