मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में येलो अलर्ट!

0

उत्तराखंड: प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने से नलों व तालाब का पानी जम गया। प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरुवार, 6 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में..

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं, आज मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में उछाल, आज टूटे कई महीनों के रिकॉर्ड। राजधानी के हालात होते खराब..

मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उसने कहा है कि 2,200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित छिटपुट स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है।
तीन से पांच डिग्री लुढ़का पारा
मौसम के करवट बदलने के बाद प्रदेश में ज्यादातर इलाकों का तापमान गिर गया है। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में पारा 22.4 से गिरकर 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह आज विजय संकल्प यात्रा में होंगे शामिल, कई रूट रहेंगे डायवर्ट। जानें ट्रैफिक प्लान..

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर————-अधिकतम—न्यूनतम

देहरादून————17.3———9.7

नैनीताल————06.8——–3.2

हरिद्वार———–18.7———7.8

औली—————08.1———2.4

पंतनगर————21.8——–(-1.0)

मुक्तेश्वर———-14.9———3.3

टिहरी————-10.6———6.6

मसूरी————-08.2———4.7

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X