ऊधमसिंह नगर : बड़ा सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी,17 महिलाएं घायल..

0
Major road accident near Kirtinagar

Major road accident in Rudrapur : ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दे रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढिए : उत्तराखंड में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वैरिएंट जेएन.1, सामने आए दो नए मामले..

हादसे में 17 लोग घायल | Major road accident in Rudrapur

एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गांव के पास छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे। बता दें कि, 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढिए : श्रीनगर : अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X