हरिद्वार : अनियंत्रित होकर पुल पर बने डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत..

0
Major road accident in Haridwar

Major road accident in Haridwar : रुड़की में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा होने के बाद मौके पर रागीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया और मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढिए : टिहरी : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल..

शादी समारोह से लौट रहे थे युवक | Major road accident in Haridwar

जानकारी के अनुसार जिला हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव निवासी अली शेर उम्र 20 साल पुत्र इजहार हसन और आलम उम्र 24 साल पुत्र इस्लाम एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में देवबंद यूपी में शादी समारोह में गए थे। बताया जा रहा है कि दोनो देवबंद शादी समारोह से वापस अपने घर वापस लौट रहे थे, जैसे ही ये वो मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पुल पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर बने डिवाइडर से जा टकराई। वहीं इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतकों के परिजनों को मामले की दी गई जानकारी | Major road accident in Haridwar

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के मुताबिक दोनों मृतक आलम और अली शेर चचेरे भाई हैं।

ये भी पढिए : हल्द्वानी : कूड़ा जलाने वालों पर पुलिस CCTV कैमरे की मदद से रखेगी नजर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X