Lasya Festival 2023: “लस्या महोत्सव 2023” का होगा 26 नवंबर को भव्य आयोजन, जानें क्या है खास..

0
Lasya Festival 2023. Hillvani News

Lasya Festival 2023. Hillvani News

Lasya Festival 2023: रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड जखोली के अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बुढना के मैदान में शुरू होने जा रहा “लस्या महोत्सव 2023” का 26 नवंबर को भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को “लस्या गौरव सम्मान 2023” से सम्मानित किया जाएगा। पहली बार आयोजित “लस्या महोत्सव 2023” में स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल स्थानीय व्यापारियों और काश्तकरों के द्वारा स्वयं के उत्पादित उत्पादों को स्टॉल के माध्यम से लोगों के बीच रखा जाएगा। महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केद्र जो उत्पाद रहेंगे उनमें स्थानीय दाल, मालटा, घी, झींगोर की खीर, आलू के गुटके, कोदे के बिस्कुट, सोयाबीन की नमकीन और चौलाई लड्डू आदि रहेंगे, महोत्सव में पहुंचे वाले अतिथियों व लोगों को स्थानीय उत्पादों से बनी सामग्री ही परोसी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढें..

महोत्सव का मुख्य आकर्षण। Lasya Festival 2023
“लस्या महोत्सव 2023” कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह भंडारी हैं वहीं से.नि. प्रधानाचार्य विजेंद्र नेगी संरक्षक और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेही शाह की अध्यक्षता में “लस्या महोत्सव 2023” आयोजन किया जाएगा। “लस्या महोत्सव 2023” के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल होंगे। जबकि क्षेत्र के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर महेश भट्ट और निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल मोटिवेटर स्पीकर की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण उत्सव ग्रुप के डॉ. राकेश भट्ट द्वारा लोकनाट्य चक्रव्यूह के माध्यम से अभिमन्यु वध की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवाओं को उनके माता-पिता सहित “लस्या गौरव सम्मान 2023” से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Shani 2024: 5 राशियों का पीछा नहीं छोड़ेंगे शनिदेव और इन की हो जाएगी बल्ले-बल्ले। न करें ये गलती..

महोत्सव में यह लोग होंगे सम्मानित। Lasya Festival 2023
“लस्या महोत्सव 2023” लीक से हटकर कई सकारात्मक भाव की विशेषताओं से भरा हुआ है। इस महोत्सव की सबड़े बड़ी विशेषता यह है कि यह आयोजन राजनैतिक चादर ओढ़े हुए नहीं है, बल्कि संवैधानिक गरिमाओं के साथ स्थानीय लोगों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। महोत्सव में विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि सभी लोगों को साथ लेकर महोत्सव का सफल आयोजन किया जाए। महोत्सव में लस्या पट्टी के होनहारों युवाओं को उनके माता- पिता की उपस्थिति में “लस्या गौरव सम्मान 2023” से सम्मानित किया जायेगा। क्योंकि बच्चों की सफलता में माता- पिता के मार्गदर्शन व संस्कारों की मुख्य भागेदारी होती है। बच्चों की सफलता में ही माता-पिता को खुशी मिलती है। ऐसे बच्चे समाज के लिऐ प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। वहीं इस महोत्सव में वीर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जायेगा। राज्य आन्दोलनकारी, शिक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों, पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं, राज्य सरकार द्वारा चयनित प्रगतिशील किसानों, लस्या पट्टी के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित क्या जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Cyber City: प्रदेश में यहां बनेगी पहली साइबर सिटी, ये बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश..

स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की पहल। Lasya Festival 2023
आपको बता दें कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पहल इस महोत्सव के माध्यम से की जा रही है। जिसमें सभी की सहमति से महोत्सव में स्थानीय व्यक्तियों को ही स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी। स्थानीय व्यक्तियों को केवल अपने स्वयं के घरेलू उत्पाद से तैयार सामग्री बिक्रय करने की अनुमति दी जाएगी। जिससे स्थानीय उत्तपादों का अच्छे से बाजारीकरण हो सके। जिसमें घी, दाल, माल्टे और स्थानीय उत्पाद से तैयार कि गए भोजन को ही महोत्सव में परोसा जाएंगा। जिससे स्थानीय लोगों को आमदानी भी होगी और स्थानीय उत्पाद का प्रचार प्रसार भी होगा। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में उत्पादित उत्पाद झंगोरे की खीर,आलू के गुटखे, कोदे के बिस्किट, सोयाबीन की नमकीन व मारछे के लड्डू प्रमुख रूप से परोसे जायेंगे।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand: कर्मचारी और पेंशनर्स कर रहें बेसब्री से इंतजार.. दिवाली गई, मगर नहीं मिला DA..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X