चुनाव के दृष्टिगत बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, विजयपाल सजवाण रहे मौजूद..

0

उत्तरकाशी: जनपद मुख्यालय के “सुमन सभागार” में आज 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए तन मन से जुट जाने का आह्वान किया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए, सभी ने एकजुटता के साथ हर बूथ पर भाजपा की वर्तमान सरकार की विफलताओं को प्रखरता से जनता के बीच ले जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: यहां नेताजी के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली 2 की हालत नाजुक..

इस दौरान पूर्व विधायक सजवाण जी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरकर हर बूथ पर मजबूती से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है महंगाई, बेरोजगारी और ठप पड़े विकास कार्यों को देखते हुए जनता समय का इंतजार कर रही है, आने वाले समय मे इन मुद्दों को देखते हुए निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और जनता मजबूत विकल्प के रूप में हमे मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बने 13 ग्रामीण, हिंसक झड़प। उत्तराखंड का एक जवान शहीद..

इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के लागू होने और अब समाप्त होने की लड़ाई में पूर्व विधायक और कांग्रेस के महत्वपूर्ण योगदान के लिए गंगोत्री धाम के पंडा पुरोहितों ने पूर्व विधायक सजवाण का धन्यवाद कर जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कांग्रेसजनों के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, डुंडा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत सभी पट्टियों के पट्टी अध्यक्ष, पालिका सभाषद, बूथ पदाधिकारी और भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यशपाल आर्य पर हुए हमले के बाद सियासत गरमाई। धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हरदा ने लगाए ये आरोप..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X