उत्तराखंड: सुबह सुबह डोली धरती, कई जनपदों में भूकंप के झटके किए गए महसूस..

0

उत्तराखंड: अभी-अभी राज्य के कुछ जनपदों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके पहाड़ी जनपदों के साथ साथ मैदानी जनपदों में भी महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके सुबह 5:59 बजे महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि चमोली जिले का जोशीमठ भूकंप का केन्द्र रहा। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की 4.7 तीव्रता आंकी गई है। सुबह करीब छह बजे (5:58-5:59AM) के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद दहशत में लोग घरों से बाहर भागे। हालांकि अभी तक किसी भी जनपद में कोई भी जानमाल के नुकशान की कोई सूचना नही मिली है।

Read Also- कुमाऊं: ‘हिमालय का महत्व एवं हमारी जिम्मेदारियां’ कार्यक्रम में कई युवा हुए सम्मानित..

चमोली के अलावा ऋषिकेश, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, यमुना घाटी उत्तरकाशी सहित कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ लोगों ने देहरादून में भी हल्के झटके महसूस किए। उत्तराखंड में इस वक्त जगह-जगह भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। इस बीच भूकंप ने भी पहाड़ के लोगों की मुसीबतें बढ़ाई है। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड के कई जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। भूगर्भीय वैज्ञानिक भी कई बार उत्तराखंड को लेकर चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X