उत्तराखंड: बहन की शादी में घर आए जवान की मौत, दुर्घटना के बाद मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था उपचार..
![Hillvani-Martyr-Uttarakhand](https://hillvani.com/wp-content/uploads/2022/04/Hillvani-Martyr-Uttarakhand-1024x576.jpeg)
Hillvani-Martyr-Uttarakhand
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर मिली है। जहां भारतीय सेना में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना के कारण उपचार के दौरान मौत हो गयी। जवान बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोई खुशालपुर निवासी सेना के जवान आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने घर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए छुट्टी आया हुआ था। 11 अप्रैल को घर के किसी काम से वह रामनगर जा रहा था तभी आनंद की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ेंः उफ्फ ये गर्मी: फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश से मिलेगी राहत तो ओलावृष्टि बढ़ा सकती है मुसीबत..
दुर्घटना के बाद आनन फानन में आंनद को हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भारतीय सेना ने जवान आनंद को एयर एम्बुलेंस के जरिये मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। जवान आनंद के सिर पर गंभीर चोट आई थी। मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भारत मां के सपूत ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली आनंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ेंः फैटी लिवर की समस्या को न करें अनदेखा, हो सकता है खतरनाक। जानें लक्षण और कारण..