उत्तरकाशी: CM Dhami ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, मिली ये सौगात..

0

रवि रावत। उत्तरकाशी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद के नौगांव में यमुना घाटी के काश्तकारों को कृषि निवेश बाजार समिति की अत्याधुनिक मंडी की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 934.05 लाख की लागत से बनी अत्याधुनिक मंडी का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेब उत्पादन के लिए विशेष स्थान रखने वाले आराकोट-बंगाण क्षेत्र के लिए 1295.01 लाख की लागत का सीए कोल्ड स्टोरेज का भी शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें: राजनीति: यशपाल आर्य हुए भावुक, कहा जितने दिन भाजपा में रहा उसकी करुंगा भरपाई..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सहित जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के साथ बड़कोट हेलिपैड पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री कार से धारी (नौगांव) के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जगह-जगह स्वागत होने के कारण वह कार्यक्रम स्थल तक देरी से पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंडी, सीए कोल्ड स्टोरेज सहित 15 योजनाओं का 6471.31 लाख की लागत से शिलान्यास और 1737.46 लाख की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कुल 8523.55 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंची सारा अली खान और जाह्नवी कपूर, वायरल हुईं फोटोज..

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों और सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। रवांई जौनसार के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, उन्होंने मोरी के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।
वहीं मंच पर न बैठाने पर हुआ हंगामा 
वहीं मुख्यमंत्री के नौगांव पहुंचने से पहले ही मंच पर ही भाजपा पदाधिकारी भिड़ गए। मंच पर पूर्व विधायक माल चंद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा को मंच पर न बैठाने पर हंगामा हुआ। इस दौरान जशोदा राणा ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप भाजपा को डुबोने का काम कर है।

यह भी पढ़ें: अपराध: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, महिला हायर सेंटर रेफर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X