चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ Chandrayaan-3, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी..

0
Chandrayan. Hillvani News

Chandrayan. Hillvani News

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का अगला ऑपरेशन 6 अगस्त 2023 को लगभग 2300 बजे के लिए निर्धारित है। बता दें कि चंद्रयान-3 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। चंद्रयान 3 को पृथ्वी से चांद तक पहुंचने में करीब 45 से 50 दिन का समय लगेगा। अगर यह सारा प्रोसेस सही समय पर होता है तो चंद्रयान-3 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

यह भी पढ़ेंः देश में रुद्रप्रयाग को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा, दूसरे नंबर पर यह जिला। जानें अन्य की स्थिति..

यह भी पढ़ेंः सचिव आपदा प्रबंधन व आयुक्त गढ़वाल मंडल ने किया गौरीकुंड में प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण..

ISRO ने दी जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (ISRO) के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज शाम करीब 7-7:30 करीब चांद के ORBIT में प्रवेश कर चुका है। इस प्रोसेस को लूनर ऑर्बिट इंजेक्‍शन (LOI) कहते हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 16 अगस्त तक स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के चक्कर लगाकर 17 अगस्त को चंद्रमा से 100 किलोमीटर ऊपर प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर से अलग होगा। यह लैंडर धीरे-धीरे अपनी स्पीड कम करना शुरू करेगा। 23 अगस्त को शाम 5 बजे लैंडिंग होगी। फिर रोवर रैंप से बाहर निकलेगा और 14 दिन तक प्रयोग करेगा।

यह भी पढ़ेंः भारतीय डाक विभाग में GDS के 30041 पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन। 10वीं पास करें अप्लाई..

किन बातों को ध्यान रखना जरूरी
इस दौरान सटीक कैलकुलेशन और सही समय पर स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को कम करना काफी जरूरी है। आपको बता दें कि धरती से चांद तक के सफर में जीपीएस काम नहीं करता। ISRO के साइंटिस्ट काफी बारीकी और सूझबूझ से कैलकुलेशन करते हैं। आज चांद पर लैंडिंग के वक्त भी काफी बारीकी से कैलकुलेट करना होगा। ऐसे में जरा सी गलती पूरे मिशन को फेल कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का नाम किया रोशन, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता कांस्य पदक..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X