CBSE Board Exam results announced : 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां हुई पास..

0
CBSE Board Exam results announced

CBSE Board Exam results announced : CBSE बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। 10 वीं का परीक्षा परिणाम भी आज ही जारी हो सकता है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक CBSE की वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

ये भी पढ़िए : गंगोत्री हाईवे : सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की लगी कतार, घंटों जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री..

देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे | CBSE Board Exam results announced

बता दे इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं।CBSE बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वहीं देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

ये भी पढ़िए : विधि-विधान के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारे से गूंजा धाम..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *