गंगोत्री हाईवे : सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की लगी कतार, घंटों जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री..

0
Heavy traffic on Gangotri Highway

Heavy traffic on Gangotri Highway : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ धामों के दर्शन और पूजन को उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़िए : विधि-विधान के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारे से गूंजा धाम..

सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई | Heavy traffic on Gangotri Highway

चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री हाईवे पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। आज रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई | Heavy traffic on Gangotri Highway

बता दे गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर आज दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर जाम खुलवाया। यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़िए : ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X