मुलाकात: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे उत्तरकाशी, मृतक पोर्टरों के परिजनों से मिल दी सांत्वना..

0

रवि रावत। उत्तरकाशी: विगत कुछ दिनों पहले भारत चीन सीमा के पास बर्फबारी होने के कारण आइटीबीपी के साथ गए तीन पोटरों की मृत्यु हो गई थी। आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री माननीय गणेश जोशी जी विकासखंड भटवाड़ी के उन मृतक पोर्टरों के घरों  ढांढस बांधने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मृतक स्व. दिनेश चौहान ग्राम पाटा, मृतक स्व. संजय सिंह ग्राम नाल्ड और स्व राजेन्द्र सिंह ग्राम सिरोर (स्यूणा) के परिवारजनों से मिले।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इन परिवार को मिलेगी 50 हज़ार की सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन..

विकासखंड भटवाड़ी से पोंटर के रूप में आइटीबीपी के साथ गए थे और अचानक चीन भारत सीमा पर अधिक बर्फबारी होने से उनकी मृत्यु हो गई थी। पोर्टरों के शव आइटीबीपी के नीला पानी चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूर सीमा की ओर बर्फ में दबे मिले थे जिसकी संपूर्ण जानकारी लेने के बाद प्रभारी मंत्री ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ: PM MODI के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन और बोर्ड तैयारियों में जुटा..

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दिक्षित, उपजिलाधिकारी, विकासखंड भटवाड़ी की प्रमुख विनीता रावत, डुण्डा प्रमुख शैलेंद्र कोहली, मोरी प्रमुख बचन सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत, नगर अध्यक्ष सूरत गुसाईं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदन पवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल एवं इन गांव के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: 6 नवंबर को बंद होंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट, ये रहे उत्सव डोली के कार्यक्रम..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X