उत्तराखंड: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की दर्दनाक मौत। महिलाओं बच्चों समेत 12 लोग घायल…

0
Hillvani-Bus-Accident-Haridwar-Uttarakhand

Hillvani-Bus-Accident-Haridwar-Uttarakhand

हरिद्वार: उत्तराखंड में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः चुनौतीः चारधाम यात्रा की राह में 40 से अधिक डेंजर जोन, जानें किस धाम की राह में कितनी बाधाएं..

जानकारी के अनुसार, गुजरात के अमरोली शहर निवासी 60 श्रद्धालु गुरुवार को बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। शनिवार रात बस हरिद्वार से मथुरा जा रही थी। बताया गया कि इस दौरान बस के मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरते समय बस के ब्रेक फेल हो गए। जिससे बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ेंः देखें वीडियो: बिजली संकट पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का बेतुका बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान रास्ते से जा रहे बाइक सवार मुंडलाना निवासी दो युवक भी बस की चपेट में आने से घायल हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला GI बोर्ड, CM ने की घोषणा। स्थानीय उत्पादों को मिलेगा GI टैग। जानें क्या है जीआई टैग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X