भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका। क्या बुरे फंसे हरक?

0

उत्तराखंड: प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल की पूर्व विधायक व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या आज भाजपा में शामिल हो गई है। इसके बाद उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं। दरअसल बीते दिन सरिता आर्य ने टिकट के सवाल पर यह कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः दल और सीट बदलनें के महारथी, पढ़ें हरक कथा..

ऐसा ही कुछ आज भाजपा कार्यालय में देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। और इस बाबत कांग्रेस आलाकमान से टिकट भी मांग रही थी, क्योंकि सरिता पिछले 5 सालों से इस विधानसभा सीट से तैयारी कर रही हैं। लेकिन कुछ महीने पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी के बाद सरिता आर्य के टिकट कटने की चर्चाएं जोरों शोरों पर थी। क्योंकि संजीव आर्य ने साल 2017 में इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे ऐसे में अब जब संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वह भी उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें।

यह भी पढ़ेंः कोरोना और ओमीक्रोन ने बढ़ाई चिंता, अगले आदेश तक शिक्षण संस्थान भी बंद..

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा को झटके पर झटका लग रही कांग्रेस ने पहले आर्य पिता-पुत्र भाजपा छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी कराई। अब हरक सिंह रावत भी उसी रास्ते पर हैं। हरक की कांग्रेस नेताओं से गुपचुप मुलाकात की भनक लगते ही भाजपा ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। अब बीजेपी ने नैरेटिव बनाने के लिहाज से कई दिनों से चक्कर काट रही महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को झटपट पार्टी में शामिल करा लिया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के चुनावी रण में महिला योद्धाओं की कितनी हिस्सेदारी..

लेकिन हरक की राह नहीं होगी आसान
देहरादून से लेकर दिल्ली तक यही चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन हरक सिंह रावत की कांग्रेस में शामिल होने की राह इतनी आसान नजर नहीं आती। वही सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीधे तौर पर कांग्रेस आलाकमान को कह दिया है कि हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल कराना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ना जैसा होगा। हरीश रावत ने कहा है कि हरक सिंह रावत लोकतंत्र के हत्यारे हैं। जो एक चलती हुई सरकार को गिरा कर 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे। आज जब भाजपा में उनकी प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं चल रही है तो वह कांग्रेस में आना चाहते हैं। हरीश रावत ने सीधे शब्दों में कांग्रेस आलाकमान से कहा है कि अगर हरक सिंह रावत को कांग्रेस में लिया जाता है तो पार्टी को इसका प्रदेश और देश के कई राज्यों में नुकसान होगा। ऐसे में हरीश रावत के नाराज रहने के चलते हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री इतनी आसान नहीं है।

यह भी पढ़ेंः RTI में खुलासा, CM धामी ने इन दो विज्ञापनों पर कर डाले 80 करोड़ खर्च..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X