उत्तराखंड: गुस्से में विधायक जी। मुख्यमंत्री के सामने आपदा मंत्री और डीएम पर बिफरे, लगाई क्लास..

0

चंपावत: आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत दौरे पर गए थे। मुख्यमंत्री ने वहां आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आपदा मंत्री धन सिंह रावत और लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल समेत डीएम और तमाम अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने ही मंत्री धन सिंह रावत और डीएम को जमकर फटकारा। विधायक अपनी ही सरकार के मंत्री और जिलाधिकारी पर बरस पड़े। उन्होंने पहले आपदा मंत्री धन सिंह रावत को खरी खोटी सुनाई और साथ ही जिलाधिकारी पर सरकार में गलत आंकड़े भेजकर गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: जिलाधिकारी से मिले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत पहुंचने के बाद सबसे पहले नगर से लगे तेलवाड़ा गांव पहुंचे जहां उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों के स्वजनों का हाल जाना और उन्हें सांत्वना दी। बाद में उन्होंने सर्किट हाउस में आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपना गुस्सा आपदा मंत्री धन सिंह रावत पर उतार दिया। उन्होंने आपदा राहत कार्यों में देरी होने का आरोप लगाया। पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि मंत्री उन्हीं स्थानों पर आपदा का दौरा कर रहे हैं, जहां चॉपर उतर सके। कहा कि उनकी विधानसभा में इस आपदा से सात लोगों की जान गई है लेकिन उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें: पहाड़: पेट्रोल डीजल की किल्लत के साथ महंगाई की मार, रोजमर्रा चीजों के दाम बढ़े..

विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने जिलाधिकारी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में ही डीएम शासन को फर्जी आंकड़े भेजने का आरोप लगाया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि वह पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने हर क्षेत्र में गए और लोगों को हर संभव सहायता व्यक्तिगत रूप से देने का प्रयास कर रहे है। लेकिन डीएम और प्रशासनिक अमला बिना उन क्षेत्रों में जाए मुख्यमंत्री के सामने फर्जी आंकड़े पेश कर रहा है। सुल्ला क्षेत्र में चार लोग आपदा में हताहत हुए लेकिन प्रशासन का एक भी बड़ा अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सरकारी स्कूलों में 451 बेसिक शिक्षकों के पद भरने तैयारी, पढ़ें आदेश..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X