उत्तरकाशी: जिलाधिकारी से मिले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत..

0

रवि रावत। उत्तरकाशी: जनपद मुख्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज भाजपा नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत, विकास खण्ड भटवाड़ी की प्रमुख श्रीमती विनीता रावत और युवा कनिष्ठ प्रमुख मनोज पंवार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिले। जिन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। जिनमें जनपद के लोगों को हो रही समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें: पहाड़: पेट्रोल डीजल की किल्लत के साथ महंगाई की मार, रोजमर्रा चीजों के दाम बढ़े..

विभिन्न मांगें व मुख्य समस्याएं..
1- तिलोथ मोटर पुल निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
2- उत्तरकाशी में पार्किंग हेतु जोशियाडा में जल्द से जल्द पार्किंग निर्माण किया जाए।
3- उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑल वेदर कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि आने वाले समय तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सरकारी स्कूलों में 451 बेसिक शिक्षकों के पद भरने तैयारी, पढ़ें आदेश..

4- पर्यटन क्षेत्र से जुड़े ट्रैकिंग गाइड, पोटर बॉर्डर में सैनिकों के साथ सिविलयन वोटरों के साथ हुई दुर्घटना से जो मृत्यु हुई उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
5- सभी विभागों के हेल्पलाइन नंबर सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि लोग अपनी समस्याएं रख सकें।
6- समस्त विभागों के फील्ड अफसर /कर्मचारी के विभागीय अध्यक्ष के पास प्रत्येक दिन की दिनचर्या कार्य योजना की जानकारी होने चाहिए ताकि लोग अनावशक परेशान न हो।

यह भी पढ़ें: राजनीति: हरक ने अपनी हनक पर लगया विराम। हरदा से मांगी माफी, कहा हरदा मेरे बड़े भाई..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X