Chardham Yatra of Uttarakhand starts from today

All the guest houses of GMVN are full : उत्तराखंड : 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने भी अपनी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसमें सबसे आगे गढ़वाल मंडल विकास निगम नजर आ रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस के पास 13 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। अगले दो महीने के लिए GMVN के सभी गेस्ट हाउस लगभग फुल हो चुके हैं।

वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद गोस्वामी ने बताया कि GMVN ने सभी गेस्ट हाउस को उत्तराखंडी थीम पर सजाया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में ठहरने वाले पर्यटकों को प्राइवेट होटलों की तुलना में कम पैसे देने होते हैं और उन्हें सुविधाएं भी ज्यादा मिलती हैं।

ये भी पढ़िए : उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, इन छात्रों ने किया टॉप..

सभी गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा | All the guest houses of GMVN are full

साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम ने इस बार सस्टेनेबल इको फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई नए बदलाव किए हैं। एमडी विनोद गोस्वामी ने बताया कि अब तक उत्तराखंड आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का ऋषिकेश से ऊपर जाना मुश्किल होता था, क्योंकि चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की कोई सुविधा नहीं थी। इस बार गढ़वाल मंडल विकास निगम ने सभी गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा शुरू की है।

निगम को 13 करोड़ की मिल चुकी एडवांस बुकिंग | All the guest houses of GMVN are full

इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिसेप्शन पर पर्यटकों को आसपास के सभी एक्स्ट्रा एडवेंचर टूरिज्म एक्टिविटी की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी गढ़वाल मंडल विकास निगम सबसे कम टैरिफ के विकल्प के रूप में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी विनोद गोस्वामी ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी बिजनेस पार्टनर की मदद से गढ़वाल मंडल विकास निगम इस बार ओटीए प्लेटफॉर्म पर भी पर्यटकों की खास पसंद बन रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से गढ़वाल मंडल विकास निगम को 13 करोड़ की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है, जो कि आगामी दो महीने के लिए पूरी तरह से हाउसफुल बुकिंग है। वहीं गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के पर्यटन और सांस्कृति की ध्यान में रखते हुए उत्पाद रखे गए हैं।

ये भी पढ़िए : उत्तराखंड : डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X