उत्तराखंड: एक मां ने अपने ही बेटे को मारा डाला, फिर की आत्महत्या..

0

ऊधमसिंह नगर: जिले में रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिश्तेदार के घर में खुदकुशी की है। महिला  कमरे के रोशनदान से चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। वहीं कमरे में उसका छह साल का बच्चा भी मृत पाया गया है। माना जा रहा है कि महिला ने परिवारिक कलह के चलते अपने बेटे ही हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका महिला का प्रेम विवाह हुआ था और उनके तीन बेटे हैं। 

Also Read- उत्तराखंड: रेस्क्यू टीम पर खूंखार भालू का हमला, एक गोली से हुआ ढेर। देखें वीडियो..

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर निवासी काजल (35) ने वहीं के रहने वाले मेवाराम से 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। मेवाराम टेलर का काम करता है। उसके तीन बेटे प्रिंस, विनीत और कुलदीप है। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के चलते काजल बुधवार को अपने छोटे बेटे कुलदीप (6) को लेकर खेड़ा में अपने चचिया ससुर के घर आ गयी थी। आज सुबह जब घरवालों ने काजल को आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी के अंदेशे से उन्होंने दरवाजे को धक्का मारकर खोला।

Also Read- देहरादून: 3 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफर। देखें वीडियो..

कमरे का दरवाजे को खोलने के बाद कि अंदर बेड पर कुलदीप मृत शव पड़ा था और काजल रोशनदान में चुन्नी के फंदे पर लटकी थी। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के पति और मायके के साथ ही पुलिस को भी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे ही घटना की जानकारी ली। महिला के पति मेवाराम से भी पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेटे की तकिये से दबाकर हत्या करने के बाद महिला ने खुद आत्महत्या की है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पति से झगड़ा करने के बाद मृतका अपने बेटे को लेकर चचिया ससुर के घर आयी थी।

Also Read- Dengue Dangerous: क्यों खतरनाक है डेंगू, जानिए संक्रमण से बचाव के तरीके..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X