उत्तराखंडः बिजली के बाद पानी भी हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ेगा बिल का भार..

0
Hillvani-Water-Bill-Uttarakhand

Hillvani-Water-Bill-Uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई की मार से जनता त्रस्त होती जा रही है। बिजली की दरों में जहां बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं अब पानी भी महंगा हो गया है। उत्तराखंड प्रदेश में पानी के कई प्राकृतिक स्त्रोत है पर यहां भी अब आपकों पानी की कीमत पहले से ज्यादा देनी होगी। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में 9 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आज से महंगी हुई बिजली, नया टैरिफ जारी..

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पानी की नई कीमतें तय की गई है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये बिल हाउस टैक्स के साथ आएगा। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों के हिसाब से बिल में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके घर में दो नल होने पर बिल में 9 प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं। इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: जंगल है तो जीवन है। सौ साल पुराने साल के जंगल का सफाया..

गौरतलब है कि पानी के बिल में बढ़ोतरी का नियम शासन से लागू किया गया है। इसके अनुसार हर वर्ष नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वतः लागू हो जाती हैं। इसमें शासन की ओर से ही संशोधन या बदलाव किया जा सकता है। पानी के बिल में विलंब शुल्क में दी जा रही छूट भी आज से नहीं मिलेगी। यह रियायत केवल मार्च में दी जाती है। अब पिछला बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं से पूर्ण विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ेंः रोजाना इस एक चीज का पानी पीने से होंगे जादुई फायदे, रात को भिगोएं और सुबह खाली पेट पिएं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X