मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उत्तराखंड भाजपा में दो फाड़, कल लेंगे ये शपथ..

0
Hillvani-BJP-Uttarakhand

Hillvani-BJP-Uttarakhand

उत्तराखंडः प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही नौ दिन बाद भी मुख्यमंत्री चेहरे पर कोई फैसला सामने आया है। कई नाम मुख्यमंत्री रेस में चल रहें है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा में दो फाड़ हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में हैं। जबकि गढ़वाल के तमाम दूसरे नेता जीते हुए विधायक को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। जबकि दिल्ली में एक गुट किसी ब्राह्मण चेहरे को ही मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी कर रहा है। मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला तो बाद में ही आएगा। लेकिन नवनिर्वाचित विधायकों को कल सुबह शपथ दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः तालाब में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, परिजनों में मचा कोहराम.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 21 मार्च को राज्यभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद बंशीधर भगत करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए विधानसभा और सचिवालय में तैयारियां शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि भाजपा के विधायक मंडल दल की बैठक होने से पहले ही सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 24 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। लिहाजा एक प्रक्रिया के तहत कल 11 बजे विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद शाम को विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः विश्व गौरैया दिवसः खतरे में इंसानों की दोस्त नन्हीं चिड़िया..

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज शाम 5 बजे उत्तराखंड पहुंचेंगे और कल सुबह तक केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री के चेहरे पर तभी फैसला होगा। भाजपा में मुख्यमंत्री की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आदि का नाम चल रहा है। निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दावेदारी शीर्ष हाईकमान के सामने रखी है। अब ऐसे में नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर संशय बना हुआ है। जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली दरबार पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः चमचे पद की दौड़ में..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *