हरक को लेकर विधायक का बयान हो रहा वायरल, आखिर क्यों? सुने क्या बोले..

0
Hillvani-Viral-Statement-Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: विधानसभा चुनाव 2022 अब ज्यादा दूर नहीं हैं।  2022 के बेटल से ठीक पहले उत्तराखंड भाजपा में भी घमासान मचा हुआ है तो वहीं आज भाजपा के विधायक ने अपने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए बयान दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लैंसडाउन से टिकट लेने की चर्चाओं से लैंसडाउन में वर्तमान विधायक दिलीप रावत के चिंताएं बढ़ी हुई है इसी बीच यह भी चर्चाएं थी कि लैंसडाउन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत कांग्रेस में जा सकते हैं लेकिन दिलीप रावत ने इसका खंडन किया है।

यह भी पढ़ें: जब फ़िल्म के फ्लॉप होने की वजह से ऋषि कपूर को मिली थी सबसे बड़ी हिट..

इसी बीच लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने हरक सिंह रावत पर तंज कसा है। लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने भाजपा के मंत्री हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और हमारी एक ही पार्टी एक ही विधानसभा सीट और एक की धर्मपत्नी है। इस बात को लेकर उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए हरक सिंह रावत पर तंज कसा है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि हरक सिंह रावत के लिए विकल्प काफी है लेकिन उनके लिए कोई विकल्प नहीं है।

यह भी पढ़ें: महंगे गैस स‍िलेंडर की झंझट होगी खत्‍म! बहाल होगी एलपीजी सब्सिडी..

आपको बता दें कि इससे पहले विधायक महंत दिलीप रावत की कांग्रेस में शामिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही थी। विधायक दिलीप रावत ने इस सब खबरों को झूठा और अफवाह बताया है। इतना ही नहीं विधायक दिलीप रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह हरक सिंह रावत फैला रहे हैं। उन्हीं के कहने पर खबरें फैलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति में स्नान और दान का शुभ मुहूर्त, क्यों खाई जाती है खिचड़ी? जानें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *