Video: राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चीन बॉर्डर माणा, जवानों संग मनाएंगे दीपावली..

0

चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी दीपावली के मौके पर भारत-चीन सीमा से सटे सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैंप जोशीमठ पहुंचें। यहां दोनों ने जवानों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के साथ नाश्ता किया।

यह भी पढ़ें: Cricket: BCCI का बड़ा ऐलान, ‘द वॉल’ नाम से मशहूर द्रविड़ बने टीम इंडिया के मुख्य कोच..

video..

इसके बाद राज्यपाल और सीएम हेलीकॉप्टर से गढ़वाल स्काउट्स कैंप माणा के लिए निकल गए। जहां वो जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया।

यह भी पढ़ें: Crime: छोटी दीवाली के दिन पाटल से युवक की हत्या। आरोपी फरार, क्षेत्र में हड़कंप..

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं।

यह भी पढ़ें: Happy Deepawali: केंद्र और राज्य सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता..

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X