राजनीति: यशपाल आर्य हुए भावुक, कहा जितने दिन भाजपा में रहा उसकी करुंगा भरपाई..

0

देहरादून: राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेसियों ने ढोल-दमाऊ और आतिशबाजी के साथ यशपाल आर्य का स्वागत कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में यशपाल आर्य कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। यशपाल आर्य ने बाजपुर से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा और तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में मंत्री भी रहे, यहीं नही यशपाल आर्य को बीजेपी ने बड़े विभागों के जिम्मेदारियों से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंची सारा अली खान और जाह्नवी कपूर, वायरल हुईं फोटोज..

वहीं आज देहरादून के राजीव भवन में यशपाल आर्य की विधिवत रूप से कांग्रेस में जॉइनिंग हुई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई नेता शामिल रहे। यशपाल आर्य की कांग्रेस में घर वापसी हुई है। भाजपा का दामन छोड़ कर यशपाल आर्य ने कांग्रेस का दामन थामा और मंत्री पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उनके बेटे ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। 2017 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में गए पिता-बेटे ने 2021 में फिर से घर वापसी की है।

यह भी पढ़ें: अपराध: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, महिला हायर सेंटर रेफर..

आज कांग्रेस मुख्यालय में यशपाल आर्य का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में यशपाल आर्य ने भाजपा के कई राज उगले। यशपाल आर्य ने कहा कि जब मैं भाजपा में था तो उस वक्त भाजपा वाले भी कहते थे कि सरकार चलाना तो कांग्रेस को आता है। भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता। उस वक्त हम बाते करते थे कि सरकार तो कांग्रेस ही चलाना जानती है, हम विपक्ष में ही ठीक है। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार हवाई सरकार है जो आपदा में हवाई सर्वेक्षण करती रही उन्हें आपदा से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दो महीने अलग जगाने की जरुरत है भाजपा को परस्त करने के लिए। इसके लिए हम सब आप सब तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: धामी सरकार देने जा रही है इन्हें दीवाली से पहले बड़ा तोहफा, पढ़ें खबर..

इस दौरान यशपाल आर्य जोश में दिखे। मंच पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक काजी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यशपाल आर्य की कई बातों पर ठहाके लगाए। हरीश रावत भी मुस्कुराते नजर आए। यशपाल आर्य ने कहा कि वहां से कुछ सीखकर आया हूं कुछ सिखाऊंगा। साथ ही कहा कि आपका भाई यशपाल आर्य भाजपा को जवाब देगा। भाजपा की उलटी गिनती शुरु हो गई है। आगे यशपाल आर्य ने कहा कि मेरी कोई हैसियत नहीं है मुझे जो बनाया पार्टी ने बनाया। ये बात कहते हुए आर्य भावुक हो गए। यशपाल आर्य ने कहा कि जितने दिन में भाजपा में रहा इसकी भरपाई मैं करुंगा। बोले कि मैं पूरी मेहनत करुंगा। यशपाल आर्य ने कहा कि मैं जब सचिवालय जाता था तो मेरी नजरें कांग्रेस भवन में ही रहती थी। मैंने यहां से कई लड़ाईयां लड़ी। इस मंदिर से कई लड़ाइयां हमने लड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का भारी विरोध, तीर्थ-पुरोहितों ने बिना दर्शन वापस लौटाया..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X