बड़ी खबर: धामी सरकार देने जा रही है इन्हें दीवाली से पहले बड़ा तोहफा, पढ़ें खबर..

0

उत्तराखंड: प्रदेश की 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय दिवाली से पहले बढ़ने जा रहा है। पिछली कैबिनेट बैठक में इसके लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर को खुशखबरी देने के संकेत दिए हैं। प्रदेश में आंगनबाड़ी में मुख्य, सहायिका और मिनी वर्कर की संख्या 33 हजार से अधिक है। इसमें मुख्य वर्कर को साढ़े सात हजार रुपए का मानदये मिलता है। जबकि सहायिका को 4750 और मिनी को 3700 रुपए का मानदेय प्रतिमाह मिलता है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का भारी विरोध, तीर्थ-पुरोहितों ने बिना दर्शन वापस लौटाया..

आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग करती आ रही हैं, अब सरकार ने चुनावी साल में इस मांग को पूरा करने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार महिला बाल विकास विभाग ने मुख्य वर्कर का मानदेय प्रतिमाह 2250 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है।  इसी क्रम में सहायिका का मानदेय 1250 और मिनी का मानदेय 1000 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव है। बीती कैबिनेट में मानदये बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 95 करोड़ 46 लाख रुपए की योजनाओें का किया लोकार्पण और शिलान्यास..

इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिवाली से पहले मानदेय बढ़ाने की अधिकृत घोषणा हो जाएगी। हालांकि उन्होंने कुल बढ़ोत्तरी का खुलासा नहीं किया। इससे पहले सरकार आंगनबाड़ी वर्कर को कोविड काल में दी गई सेवाओं के बदले दो- दो हजार रुपए प्रति माह का प्रोत्साहन राशि भी दे चुकी है। उक्त प्रोत्साहन राशि अगले छह माह तक दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले आंगनबाड़ी बहनों ने कोविड काल में शानदार काम किया है। आंगनबाड़ी वर्कर जिन हालात में काम करती हैं, सरकार उनकी सेवाओं को सराहती है। इसलिए दिवाली से पहले उन्हें सरकार तोहफा देने जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: प्रदेश के लिए अच्छी खबर, यहां स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X