दर्दनाक हादसाः पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत..

0
Policemen's vehicle crashed. Hillvani News

Policemen's vehicle crashed. Hillvani News

हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) का समाचार मिला है। दुर्घटना तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तराई पुल के नजदीक हुई है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत होने से समूची घाटी में शोक की लहर है। वाहन में कुल 11 लोग सफर कर रहे थे। इसमें 10 पुलिसकर्मी थे। 6 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 4 बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इसके अलावा चालक की भी मौत हुई है। मृतकों में एक उप निरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी के अलावा चार आरक्षियों की मौत हुई है। ये तमाम पुलिस कर्मी द्वितीय आईआरबीएन (2nd IRBN) सकोह में तैनात थे।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः डिजिटल विलेज के रूप में विकसित हो रहा यह चर्चित गांव, अब मिलेंगी ये सुविधाएं..

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच हुआ। पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा बोलेरो कैंपर (Bolero Camper) के चालक की गर्दन पर लगा। इसके बाद बेकाबू वाहन सीधे ही नदी में लुढ़क गया। मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई (SI) राकेश गौड़, हैड कांस्टेबल प्रवीण टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन व अभिषेक के तौर पर हुई है। जबकि चालक की पहचान 39 वर्षीय चंदू राम के तौर पर हुई है। शुरूआती जानकारी में चार जवानों के घायल होने की सूचना थी, इनमें से एक ने बाद में दम तो़ड़ दिया। द्वितीय आईआरबीएन के कमांडेंट खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि वाहन में बटालियन के 10 जवान सफर कर रहे थे। इसमें चालक सहित कुल 11 सवार थे। सब इंस्पेक्टर व हैड कांस्टेबल सहित कुल 6 पुलिस जवानों की मौत हुई है। इसके अलावा 4 घायल हैं।

यह भी पढ़ेंः रुद्रप्रयागः महिलाओं के समूह पर किया गुलदार ने हमला, मची भगदड़। एक महिला गंभीर घायल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X