रुद्रप्रयागः महिलाओं के समूह पर किया गुलदार ने हमला, मची भगदड़। एक महिला गंभीर घायल..

0
Panic of Guldars in Uttarakhand. Hillvani News

Panic of Guldars in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लोग गुलदार के दहशत से सहमे हुए हैं। प्रदेश में कुछ सालों के आंकड़ें देखें तो गुलदार का शिकार लोगों में करीब 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं ताजा मामला रुद्रप्रया के बसुकेदार से सामने आ रहा है। बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं के समूह पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः नैनीताल बैंक में क्लर्क-मैनेजमेंट ट्रेनी के 110 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें वेतनमान सहित पूरी जानकारी..

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों में पौध लगा रहीं थी। तभी, झाड़ियों में छुपे गुलदार ने महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाएं तो चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग गईं। लेकिन संपदा देवी को गुलदार ने पंजों से कई हमले कर लहुलूहान कर दिया। महिलाओं की सूचना पर घायल के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर पर टांके आए हैं। साथ ही हाथ, पैरों पर भी जख्म हैं।

यह भी पढ़ेंः उपनल कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की अनुदान राशि बढ़ी, अब मिलेंगे इतने हजार। लेकिन महासंघ नाराज..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X