उत्तराखंड: मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरा, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत अन्य गंभीर घायल..

0

चमोली: उत्तराखंड में दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से कई जाने जा रही हैं। वहीं चमोली जनपद से एक दर्दनाक दुर्घटना की खबर आ रही है जहां निजमुला घाटी के बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 द्वारा गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों नहीं निकल रही सेना में भर्ती? भारतीय सेना में 97,000 पद खाली। युवा आत्महत्या को मजबूर..

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन पगना से बिरही की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी गांव के नीचे गाड़ी पुल से गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीयों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। सभी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स सवार पाणा व इराणी गांव के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चारधाम के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित, जानें क्या हैं आदेश..

मृतकों के नाम
1- संजय नेगी पुत्र कलम सिंह
2-टिकेंद्र राम पुत्र सबला राम
घायलों के नाम
1- बालक सिंह पुत्र हर सिंह (26)
2- जसपाल सिंह पुत्र उदय सिंह (30)
3- जगदीश सिंह पुत्र कुंवर सिंह (23)
4- सोहब कुमार स्व पुत्र कुन्दनी राम (21)
5- मुकेश कुमार पुत्र गडरि राम (22)
6- राहुल सिंह पुत्र स्व धर्म सिंह (22)
7- मनबर सिंह पुत्र मोहन सिंह (25)
8- गोपी नेगी पुत्र कुंवर सिंह (18)

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर, वीरभूमि का लाल मां भारती की सेवा के दौरान शहीद..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X