Uttarakhand Weather: एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट..

0
Hillvani-Weather-Update-Uttarakhand

Hillvani-Weather-Update-Uttarakhand


Yellow alert of dense fog and cold wave in Uttarakhand: उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय कई मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चटख धूख खिलने की संभावना है। वहीं कही-कहीं शीतलहर की स्थिति बन सकती है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ों में कंपकंपी बनी रह सकती है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं उत्तराखंड में मैदानी जनपदों में कोहरे का येलो अलर्ट है। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में कुछ जगह मध्य कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः छात्र-छात्राओं को 18 लाख रुपये तक देगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ। पढ़ें पूरी जानकारी..

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिले रहने से ठंड से राहत महसूस हुई लेकिन सुबह शाम ठंड का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। कोहरे और शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण सूखी सर्दी मुसीबत बनी हुई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के साथ ही रोस्टिंग के कारण भी मुश्किल बढ़ रही है। बिजली की लगातार कटौती होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। उधर सर्दियों के सीजन में वनाग्नि वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः मां के लिए काल बना बेटा, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत। फिर रची साजिश..

उत्तराखंड के कुमाऊं में कोल्ड डे में बढ़ोतरी हो रही है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में पांच शीत दिवस एक ही महीने में रिकॉर्ड किए गए हैं। जिससे पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2013 में जनवरी में 8 बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या इससे कम रिकॉर्ड किया गया था। इस साल भी अभी तक पांच बार ऐसा हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण लोगों को राहत मिल सकती है। 28 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः भाजपा पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला… प्रदेश प्रभारी के रूप में इन्हें फिर मिली जिम्मेदारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X