देहरादून : विनोद उनियाल ने राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर दरबार साहिब में टेका मत्था..

0
Vinod Uniyal paid obeisance at Darbar Sahib

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया
 एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की

Vinod Uniyal paid obeisance at Darbar Sahib : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवम टिहरी स्मृृति एवम् विस्थापित एकता मंच की अध्यक्ष विनोद उनियाल ने दरबार साहिब में मत्था टेका। हाल ही में विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विनोद उनियाल ने महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विनोद उनियाल का स्वागत किया गया | Vinod Uniyal paid obeisance at Darbar Sahib

बता दे दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने विनोद उनियाल दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। विनोद उनियाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।

ये भी पढिए : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के संवेदनशील पक्ष को विशेषज्ञों ने समझाया..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X