Uttarakhand News: संदिग्ध हालात में मिला पूर्व फौजी और एक महिला शव..

0
Two dead bodies found near Daru Chowk

two dead bodies found near Daru Chowk : गोरखपुर मार्ग दरू चौक के पास संदिग्ध हालात में पूर्व फौजी और एक महिला शव बरामद हुआ है। दोनो के शव सिंचाई गूल में पानी में डूबे मिले। बता दे अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जबकि, महिला कोठी में खाना बनाने जा रही थी।

पुलिस ने दोनो की किसी वाहन से टक्कर लगने, डूबने या फिर किसी अन्य तरीके से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई।

ये भी पढिए : Uttarkashi Tunnel Rescue News: रेस्क्यू अभियान में मौसम बनेगा बड़ी चुनौती, संकट में सुरंग में फंसीं जिंदगियां..

सिंचाई गूल के पास पड़ा मिला जूता | Two dead bodies found near Daru Chowk.

पूर्व फौजी अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते हैं। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। परिजन चिंतित हुए तो उन्होंने आसपास में तलाश की। मगर, उनका कहीं पता नहीं चला। फोन भी नहीं उठ रहा था। इस पर संदीप मोहन की पत्नी ने गांव में ही रहने वाले अपने पिता को फोन कर उनके गायब होने की सूचना दी। उन्होंने भी आसपास के लोगों के साथ मिलकर काफी दूर तक तलाश की। मगर, कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को संदीप मोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिसने दिल्ली में अपने एक मित्र के माध्यम से मोबाइल लोकेशन निकलवाई। लोकेशन दरू चौक के पास आई। परिजन इस लोकेशन के आधार पर संदीप को ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि सिंचाई गूल के पास उनका जूता पड़ा हुआ था।

सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी गई | Two dead bodies found near Daru Chowk.

एक अन्य राहगीर ने देखा कि वहां पर संदीप का मोबाइल पड़ा था। करीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह क्षेत्र वसंत विहार थाने का है।
वसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह सवेरे पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुरुआत में लगा कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था। ऐसे में इस आशंका को भी कोई बल नहीं मिल रह।

दूसरा पुलिस मान रही है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। तीसरी आशंका दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी।

ये भी पढिए : हल्द्वानी : जमरानी नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X