Bageshwar Bypoll: बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने किया कितना पैंसा खर्च..

0
Hillvani-BJP-Congress-Uttarakhand

Hillvani-BJP-Congress-Uttarakhand

बागेश्वर उपचुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र को 3 जून और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। निर्वाचन प्रक्रिया में इस बार नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईवीएम मशीनों की मॉनिटरिंग के लिए मतदान कार्मिकों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। बागेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। बागेश्वर में प्रत्याशियों और प्रचार करने वालों की खासी भीड़ भी जमा हो रखी है। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रचार किया है। प्रचार के दौरान एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। चुनाव प्रचार के लिए सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री, तमाम विधायक, सांसद और भाजपा संगठन के पदाधिकारी बागेश्वर में डेरा जमाए रहे।

यह भी पढ़ेंः ONGC में 2500 पदों पर निकली भर्ती, देहरादून में भरे जाएंगे 114 पद। पढ़ें पूरी जानकारी..

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, नेता विपक्ष सहित संगठन के अन्य कार्यकारियों ने भी बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार की बागडोर थाम रखी थी। यूं तो इस उपचुनाव में तीन अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं और उन्होंने भी अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच ही दिखाई दे रहा है। बागेश्वर सीट से अपना विधायक चुनने के लिए 1,18,225 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन में 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 है। इन में 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 और 50 दिव्यांग मतदाता है। जिन्होंने पोस्ट वॉलेट के माध्यम से मतदान कर दिया है। बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 188 मतदेय स्थलों में सबसे अधिक 1,220 मतदाता गरुड़ के मैगड़ीस्टेट मतदेय स्थल में है, जबकि सबसे कम 109 मतदाता सिमगड़ी मतदेय स्थल में है।

यह भी पढ़ेंः ध्यान दें.. विधानसभा सत्र को लेकर यातायात रहेगा डायवर्ट, देखें रूट प्लान…

किसने कितना खर्च किया
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 9 बूथ संचार विहीन हैं। यह सभी बूथ लाहुर घाटी के हैं। यहां से सूचनाओं का आदान-प्रदान पुलिस के वायलेस के जरिए होगा। नगर क्षेत्र में निवास करने वाले अधिकतम मतदाता मंगलवार को मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंच गए हैं। हालांकि प्रवासी मतदाता काफी कम संख्या में गांव लौटे हैं। उप निर्वाचन के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अब तक 24, 30,183 रुपए, कांग्रेस प्रत्याशी वसंत कुमार ने 19,64,100 रुपए, उपपा प्रत्याशी भागवत कोहली ने 1,24, 430 रुपये, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने 1,71,96 रुपए प्रचार के लिए खर्च किए हैं। वहीं उक्रांद प्रत्याशी ने 3,33,096 रुपये खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र.. पहले दो दिन का एजेंडा तय, दूसरे दिन हंगामें के आसार..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X